फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pedestrian dies after being hit by car

Nainital News: कार की टक्कर से पैदल चल रहे राहगीर की मौत

Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian dies after being hit by car
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के मौना-नथुवाखान मोटर मार्ग पर बुधवार रात कफुड़ा के पास एक अल्टो कार की स्कूटी से टक्कर होने के बाद सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर की भी कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। कार की टक्कर से घायल हुए खीम सिंह नेगी (46) पुत्र मोहन सिंह निवासी कफुडा रामगढ़ को ग्रामीणों की मदद से रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। खैरना पुलिस के एसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि खीम सिंह नेगी ने रामगढ़ सीएचसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक के परिजनों की तरफ से मामले में भवाली थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed