Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pawandeep Rajan and B Praak stole the show at the carnival evening in nainital

Uk: पवनदीप राजन और बी प्राक के नाम रही कार्निवाल की शाम, दर्शकों को किया झूमने पर मजबूर

Thu, 25 Dec 2025 04:26 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 25 Dec 2025 04:26 PM IST
सार

नैनीताल जिला प्रशासन और जिला पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित विंटर कार्निवाल की शाम पवनदीप राजन और बी प्राक ने नाम रही। दोनों ही गायकों ने अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Pawandeep Rajan and B Praak stole the show at the carnival evening in nainital
मंच पर सुरों का जादू बिखेरते हुए बी प्राक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिला प्रशासन और जिला पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित विंटर कार्निवाल की शाम पवनदीप राजन और बी प्राक ने नाम रही। दोनों ही गायकों ने अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बता दें विंटर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्निवाल में बुधवार को कुमाऊनी, गढ़वाली, हिंदी और पंजाबी गीतों की धूम रही। 
विज्ञापन


पवनदीप ने कैसा हुआ तू इतना जरूरी कैसे हुआ..,ले जाए मुझे कहां हवाएं...,आज मौसम बढ़ा बेमन है बढ़ा..., केसरी तेरा इश्क है पिया.. चन्ना मेरे आ आदि गाने गाकर दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी। 
विज्ञापन

पंजाबी गायक बी प्राक ने तेरी मिट्टी में मिल जावा..,की प्रस्तुति से लोगों की खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा उन्होंने रूह मेरी तड़पेगी जानी दिल भी रोयेगा..., मैंनू तेरा मन भरया....,तेरी मिट्टी में मिल जावा.., सारी दुनिया जला देंगे.., दिल तोड़ के हंसती हो मेरा बफाएं मेरी याद करोगी..अच्छा चलता हूं दुवाओं में याद रखना...की प्रस्तुति पर लोगों को खूब झुमाया। इससे पूर्व उत्तराखंड के लोक गायक किशन महिपाल ने जिया कोरी कोरी..,भानु मेरी..,ए जानू..,आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक गायक इंदर आर्या ने गुलाबी सरारा...,रंगीली भौजी...आदि गीतों से समा बांधा। स्थानीय कलाकारों ने भी कई सांस्कृतिक गीतों व नृत्य पेश किए। स्थानीय कलाकार पुष्कर मेहर ने ओ नंदा सुनंदा..., राकेश जोशी ने न्यौली रूमाली को हल्दी रंग...महिपाल मेहता ने नारंगी साड़ी काल बिलाग आदि प्रस्तुति देकर रंग जमाया।

इस मौके पर आयुक्त दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एडीएम विवेक रॉय, एसडीएम नवाजिश खलिक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, हरीश राणा, रुचिर साह, दया किशन पोखरिया, नितिन कार्की आदि मौजूद रहे।


कुमाऊनी फूड कार्नर में जुटी भीड़
पहाड़ी उत्पादों के साथ ही पहाड़ी फूड कार्नर के स्टॉल पर लोगों की भीड़ दिनभर जुटी रही। फूड कार्नर में मंडवे के मोमो समेत अन्य पकवानों के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पहाड़ी टोपी भी लोगों ने जमकर खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed