फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pavani, a student of All Saints College, Nainital topped

Nainital News: ऑल सेंट कॉलेज की छात्रा पावनी ने नैनीताल किया टॉप

Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pavani, a student of All Saints College, Nainital topped
बेहतर परीक्षाफल जारी होने के बाद जश्न मनाने शेरवुड कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
नैैनीताल। नगर में कक्षा दसवीं (आईसीएसई) से जुड़े चारों कॉलेजों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस दौरान ऑल सेंट कॉलेज की छात्रा पावनी नारंग ने 98 फीसदी अंक हासिल कर नैनीताल में पहला स्थान हालिस किया। वहीं सेंट मेरी कांवेंट की फातिमा सिद्दीकी 97.8 अंक पाकर दूसरे व ऑल सेंट की ही आरूषि चंदोला 97 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ऑल सेंट कॉलेज की पावनी नारंग ने 98 फीसदी अंकों के साथ पहला, आरुषि चंदोला 97 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय व दिव्यांश चौधरी 96 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। सेंट मैरी कांवेंट में फातिमा सिद्दीकी ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, राशि बिष्ट 96 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय व मान्या पंत 95.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

सेंट जोसफ कॉलेज में दिव्यांश भंडारी ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, अभिनव पंत 96.2 के साथ दूसरा व आदित्य स्याल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। शेरवुड कॉलेज में आदित्य राज ने 95.8 फीसदी अंक के साथ पहला, सारा के ग्रेवाल ने 93.8 दूसरा व प्रज्ञा भसीन 93.6 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। इधर स्कूलों के प्रधानाचार्य अमन दीप संधु, किरन जरमाया, ब्रदर हैक्टर पिंटों, मंजुषा ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed