फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patlu the beat Sujaya

पतलू को पीट-पीटकर सुजाया

Sun, 05 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्दूचौड़ Updated Sun, 05 Apr 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Patlu the beat Sujaya

हल्दूचौड़ के देवरामपुर गांव में घर में देसी शराब बेच रहे अधेड़ को महिलाओं ने दौड़ाकर खूब पीटा। गुस्साई महिलाओं ने अधेड़ पर जंगली सुअरों का शिकार कर मांस बेचने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान ने किसी तरह महिलाओं को शांत किया। अधेड़ को चेतावनी दी कि अगली बार यदि शराब बेचते पकड़ा गया तो बिच्छु घास लगाकर घायल किया जाएगा और पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन



देवरामपुर निवासी रमेश भट्ट उर्फ पतलू (52) अपने घर पर बीते कई महीनों से देसी शराब बेच रहा था। गांव के लोगों ने कई बार उसे समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। शनिवार को गांव की महिलाओं को जब पतलू की इस हरकत का पता चला तो उन्होंने उसे सबक सिखाने की ठानी। दर्जनों महिलाओं ने पतलू के घर पर धावा बोल दिया। इतनी सारी महिलाओं को देख पतलू मामला समझ गया और भागने लगा। महिलाओं ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई लगा दी। फिर महिलाएं उसके घर पहुंची और घर में रखी देसी शराब की एक पेटी को बाहर लाकर नष्ट कर दिया। इसके बाद एक बार फिर पतलू की पिटाई लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर ग्राम प्रधान राधा भट्ट भी मौके पर पहुंच गईं और किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से वह शराब बेच रहा है और इस तरह से बेरोकटोक शराब बेचे जाने से गांव का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही कहा कि पतलू गांव में जंगली सुअरों का भी शिकार कर उनका मांस बेचता है। ग्राम प्रधान ने पतलू को सख्त हिदायत दी कि यदि अगली बार वह शराब बेचते पकड़ा गया तो बिच्छु घास लगाकर उसे घायल किया जाएगा। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इस दौरान बीना जोशी, गीता, मुन्नी देवी, शांति देवी, सुनीता, माया, नीमा, रेखा, ममता, जानकी, चंद्रा, पुष्पा, कमला, राखी जोशी, मोहनी जोशी, गीता, भावना, सरोज, बंसती समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed