फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patil was the aunt of the murdered nephew

भतीजे ने पाटल से की थी चाची की हत्या

Thu, 07 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 07 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Patil was the aunt of the murdered nephew
अपराध-1 - फोटो : अमर उजाला
 कालूसैय्यद में हुए बसंती देवी हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। भतीजे ने ही पाटल से चाची की हत्या की थी। इसके बाद उसने स्वयं को बचाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


बुधवार को कोतवाली में एसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि 15 फरवरी की रात कालूसैय्यद निवासी बालम सिंह का जमीन को लेकर चाची बसंती देवी से विवाद हुआ। बालम खेत के बीच से रास्ते की मांग कर रहा था, इस पर बसंती देवी ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए बालम ने पाटल से बसंती देवी के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बारे में ग्रामीणों को सुबह पता चला। सूचना पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल मौके पर पहुंची। आरोपी को पकड़ने के लिए सीओ समेत एसओजी को लगाया गया। एसपी ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस को मृतका के भतीजे बालम सिंह पर शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अप्रैल को पुलिस ने बालम सिंह को जस्सागांजा तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में बालम ने हत्या की बात स्वीकारी। पुलिस ने बालम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाटल को आमडंडा से बरामद किया है। देर शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में एसएसआई चंद्रमोहन सिंह, एसआई राहुल राठी, लता बिष्ट, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, संजय कुमार, जयवीर सिंह, आनंद सिंह, सतेंद्र गंगोला, रियाज अख्तर, जितेंद्र कुमार, कुंदन कठायत, वीरेंद्र चौहान आदि शामिल थे। 

....... 
सफेद दाग से चिढ़ते थे परिवार वाले 
रामनगर। हत्यारोपी बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि उसकी चाची बसंती देवी के शरीर पर सफेद दाग थे। इस कारण उसके परिवार वाले उससे चिढ़ते थे। उसने बताया कि जिस जमीन से रास्ते के लिए उसने चाची को मारा। पांच साल पहले वह जमीन भी उसी ने तीन लाख 75 हजार रुपये में चाची को बेची थी। 


..........
पुलिस को करनी पड़ी कसरत 
रामनगर। बसंती देवी के हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी कसरत करनी पड़ी। भतीजे की तहरीर के बाद उस पर भी एकदम शक नहीं किया जा सकता था। बालम सिंह कार्बेट पार्क में जिप्सी चालक था। जो सुबह होते ही जिप्सी लेकर घर से निकल जाता था। एसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि बालम सिंह पहले भी कई गंभीर आरोपों में दोषी पाया है। इसमें मारपीट, छेड़छाड़ जैसे कई मामले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed