फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patients will not have to climb stairs in BD Pandey Hospital

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां

Fri, 11 Oct 2024 06:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 11 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Patients will not have to climb stairs in BD Pandey Hospital
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में अब मरीजों को सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। अस्पताल में ट्रायल के बाद लिफ्ट की सुविधा शुरू हो गई है। लिफ्ट के संचालन के लिए स्टाफ के चार कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। बुजुर्ग और गर्भवती और गंभीर मरीजों को लैब, आई ओटी, फिजियोथेरेपी और आइसोलेशन वार्ड तक जाने के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। करीब ढाई वर्ष में कार्य पूरा होने पर एक महीने के ट्रायल के बाद अस्पताल ने मरीजों के लिए लिफ्ट शुरू कर दी है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया लिफ्ट शुरू होने से मरीजों को सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी।
विज्ञापन




कार्य में तनाव बन रहा मानसिक रोग का कारण

नैनीताल। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बीडी पांडे अस्पताल में मनोचिकित्सक की ओर से लोगों को मानसिक रोग और उससे बचने के उपाय बताए गए। मनोचिकित्सक डॉ गरिमा कांडपाल ने कहा कि अनियमित जीवनशैली और कार्य के चलते हर उम्र के लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। चिड़चिड़ापन, उदासी आदि लक्षण होने पर व्यक्ति समझ ले कि वह धीरे-धीरे मानसिक रोग का शिकार हो रहा है। इस तरह के संकेत दिखने पर मनोचिकित्सक को जरूर दिखाएं। इस दौरान अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा, डॉ. दीपिका लोहनी, डॉ. आरुषि गुप्ता, मेट्रन शशिकला पांडे आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed