{"_id":"6a514abf7d48b220750bad5f","slug":"patients-are-upset-due-to-lack-of-ultrasound-tests-in-chc-nainital-news-c-418-1-shld1006-8332-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच न होने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच न होने से मरीज परेशान
Sat, 11 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। जिले के सबसे दूरस्थ विकासखंड बेतालघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को अल्मोड़ा, हल्द्वानी और रानीखेत के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। बीते दिनों बेतालघाट सीएचसी पर हुए धरना-प्रदर्शन में विधायक सरिता आर्या ने अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया था। जोशीखोला की ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की मांग करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह और चापड़ निवासी दलीप नेगी ने अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन