फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patch work done during the day, jammed

Nainital News: दिन में पैच वर्क कार्य कराया, लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Patch work done during the day, jammed
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में विभागों की मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। एनएच ने पुलिस को पत्र भेजकर रविवार रात में पैच वर्क करने के लिए फोर्स मांगी थी। पर विभागीय अधिकारियों ने रविवार सुबह से ही पैच वर्क शुरू करा दिया। इस कारण काठगोदाम में लंबा जाम लग गया। पुलिस किसी तरह ट्रैफिक संचालित करती रही। आखिर में पुलिस ने काम रुकवा दिया। इसके बावजूद देर रात तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


तीन दिन की छुट्टी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों से पर्यटक लौट रहे थे। पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले वाहनों की भी अच्छी भीड़ थी। उधर एनएच ने रविवार सुबह रानीबाग के पास से पैच वर्क शुरू करा दिया। सड़क पर काम शुरू होने के कारण जाम लगना शुरू हुआ। देखते ही देखते जाम तीन-तीन किलोमीटर लंबा हो गया। वाहनों की व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। आखिरकार शाम 3:45 बजे पुलिस ने एनएच का पैच वर्क रुकवा दिया और रात में काम करने को कहा। इसके बाद भी रात आठ बजे तक वाहन रेंगते रहे। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। पैच वर्क के कारण जाम लंबा हो गया। एनएच के ठेकेदार से रात में पैच वर्क करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed