फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Passengers stuck in jam on Veerbhatti bridge

वीरभट्टी पुल पर जाम में फंसे रहे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Passengers stuck in jam on Veerbhatti bridge
ज्योलीकोट (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शुक्रवार को भी जाम की स्थिति रही। देर शाम वीरभट्टी पुल पर लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में खूब पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

भीमताल-रानीबाग मार्ग पर 27 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद है। बृहस्पतिवार को वीरभट्टी पुल के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लगने के कारण शुक्रवार सुबह से चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिसकर्मियों के साथ यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। जाम से बचने के लिए बारी बारी से वाहनों को छोड़ा गया। शुक्रवार को भवाली से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को नंबर वन बैंड से नैनीताल मार्ग पर रूसी बाईपास होते हुए वाया कालाढूंगी भेजा गया।
विज्ञापन

प्रशासन और विभाग की अनदेखी भी बढ़ा रही समस्या
प्रशासन और विभागों में आपसी सामंजस्य की कमी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। वीरभट्टी पुल पहले से ही भूस्खलन की जद में है। वहां पुल का निर्माण भी चल रहा है। रानीबाग रेस्क्यू सेंटर के पास कलमठ निर्माण के लिए आधी सड़क खोदी गई है। मड हाउस और डॉन बास्को स्कूल के पास भी आधी सड़क खाई में समा गई है। इसके अलावा निर्माण सामग्री भी बिखरी पड़ी है। इन सब कारणों से भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। भीमताल मार्ग बंद करने से पहले विभाग को इन समस्याओं को दुरुस्त करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed