फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parrikar will meet leaders of alliance parties on AIIMS Oct 12

गठबंधन के घटक दलों के नेताओं से 12 अक्टूबर को एम्स में मुलाकात करेंगे परिकर

Wed, 10 Oct 2018 02:57 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Parrikar will meet leaders of alliance parties on AIIMS Oct 12
मनोहर पर्रिकर - फोटो : SELF

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर अपनी सरकार के घटक दलों से 12 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स में मुलाकात करेंगे। परिकर फिलहाल एम्स में भर्ती हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया कि मुख्यमंत्री ने गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं को 12 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स में बैठक के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री वहीं भर्ती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान परिकर राज्य के शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेता सुदीन धवलीकर, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के नेता विजय सरदेसाई और गोवा में भाजपा नीत गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक गोविंद गावड़े, रोहन खाउंते और प्रसाद गांवकर को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


गावड़े ने बैठक के लिए बुलाए जाने की पुष्टि की और कहा कि उन्हें मीटिंग के एजेंडा के बारे में जानकारी नहीं है।पिछले महीने एम्स में भर्ती होने के बाद से परिकर की अध्यक्षता में यह पहली औपचारिक बैठक होगी। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि परिकर इस हफ्ते अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को अतिरिक्त विभाग सौंप सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले महीने कहा था कि परिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनके मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed