फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parking work will start in Garampani from tomorrow

गरमपानी में कल से शुरू होगा पार्किंग का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Parking work will start in Garampani from tomorrow
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग के भूमि पूजन से पहले मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने चयनित जगह का निरीक्षण किया। साथ ही पार्किंग स्थल पर नक्शे के अनुसार नापजोख की।
विज्ञापन

डीडीए सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि चयनित जगह को समतल करने के बाद पार्किंग का निर्माण होना है। कहा कि थुवा की पहाड़ी से कोई छेड़छाड़ नही की जाएगी। साथ ही पार्किंग स्थल पर 40 दुकानों के साथ 100 वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू होगा। बता दें कि 2.51 करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग से क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिल पाएगी। छड़ा खैरना के प्रधान प्रेमनाथ गोस्वामी ने पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की रोकथाम के लिए पहाड़ी की ओर बांस और अन्य प्रजातियों के पौधे लगाने की मांग की है। यहां सहायक अभियंता सतीश चौहान, कनिष्ठ अभियंता कमल जोशी, राजस्व निरीक्षक भुवन भंडारी, नायब नजीर महफूज हसन, दामोदर जोशी, आरडी जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed