फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   parking of one thousand vehicles in Nainital was limited to the capacity of two hundred vehicles

जाम से बेहाल लोग: फाइलों में भटक रहे पार्किंग के प्रस्ताव, बीच सड़क पर खड़े हो रहे वाहन; पर्यटक परेशान

Tue, 11 Jun 2024 01:45 PM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Jun 2024 01:45 PM IST
सार

नैनीताल में पर्यटकों की आमद साल दर साल बढ़ती जा रही है, जो पर्यटन कारोबारियों और सरकार के लिए तो शुभ संकेत है, लेकिन स्थानीय पुलिस-प्रशासन के लिए वाहनों के दबाव को नियंत्रित करना और यातायात सुव्यवस्थित रखने चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
parking of one thousand vehicles in Nainital was limited to the capacity of two hundred vehicles
जाम से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरोवरनगरी में पर्यटकों की आमद साल दर साल बढ़ती जा रही है, जो पर्यटन कारोबारियों और सरकार के लिए तो शुभ संकेत है, लेकिन स्थानीय पुलिस-प्रशासन के लिए वाहनों के दबाव को नियंत्रित करना और यातायात सुव्यवस्थित रखने चुनौती बन गया है। भौगोलिक परिवेश के चलते जगह के अभाव में जिला प्रशासन के पास फिलहाल बड़ी पार्किंग की कोई योजना नहीं है। ऐसे में छोटी पार्किंग बनाने की दिशा में ही कवायद चल रही है लेकिन ये प्रस्ताव भी फाइलों से बाहर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो स्थानीय लोग भी जाम से परेशान हैं।

विज्ञापन


नैनीताल में डीएसए के सबसे बड़े पार्किंग स्थल का बड़ा हिस्सा कम हुआ है। एक हजार वाहन वाला पार्किंग स्थल दो सौ वाहनों की क्षमता पर सिमट गया है। इस कमी का विकल्प प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पाया, जिससे जहां-तहां अनधिकृत पार्किंग होने और प्रशासन की ओर से बनाए गए रूट प्लान पर अमल न होने से जाम लगना आम हो गया है। रूसी बाईपास पर सड़क किनारे पार्किंग कराए जाने और वहां से शटल सेवा से यात्री नैनीताल भेजने से कुछ हद तक व्यवस्था संभाली जा सकी है। बता दें कि दो साल पहले तत्कालीन मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने प्रशासन को पार्किंग के संबंध में निर्देश दिए थे। कहा था कि शहर से बाहर टनल व मैकेनिकल पार्किंग की तलाश की जाए। इसके तहत जिला प्रशासन स्थान तलाश रहा है।
विज्ञापन


ये पार्किंग स्थल अब तक नहीं बने

  • नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर 41.65 करोड़ रुपये से ऑटोमेटिक रोटरी कार पार्किंग का प्रस्ताव अभी फाइलों तक ही सीमित है। इसमें 194 चारपहिया और 96 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की योजना है। यह मल्टी स्टोरी पार्किंग होगी जिसमें हर मंजिल पर कई वाहनों को खड़ा किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मल्लीताल मेट्रोपोल में 134 आवास को ध्वस्त कर समतल की गई भूमि पर भी पार्किंग बननी है, लेकिन यहां भी अभी काम शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल इस खाली भू-भाग पर पार्किंग से आंशिक राहत अवश्य मिली है।
  • छावनी परिक्षेत्र के पिगरी में प्रस्तावित 300 से 400 वाहनों की पार्किंग का मामला सात-आठ साल से चर्चा में रहा, लेकिन रक्षा मंत्रालय की अनुमति न मिलने से यह भी लंबित है। इसके लिए कई दौर का निरीक्षण भी हो चुका है। जिसमें जिला प्रशासन से शासन तक के प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी निरीक्षण कर चुके हैं।


 इस बार नारायण नगर में पार्किंग बनाई गई हैं, इस पार्किंग को विस्तार करने की योजना है। इसके साथ ही अन्य पार्किंग स्थल तलाशे जा रहे हैं, ताकि नैनीताल शहर में पार्किंग की समस्या न हो। 


-अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल

नैनीताल में पार्किंग समस्या के मद्देनजर मेट्रोपोल में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा।
- प्रमोद कुमार, एसडीएम, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed