{"_id":"5deff7e08ebc3e87ac771a4f","slug":"parking-lot-will-be-built-in-russian-bypass-and-narayan-nagar-nainital-news-hld365060547","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी बाईपास और नारायण नगर में बनेंगे पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसी बाईपास और नारायण नगर में बनेंगे पार्किंग स्थल
विज्ञापन
नैनीताल के नारायण नगर क्षेत्र में निरीक्षण करते डीएम सविन बंसल।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। क्रिसमस और नए साल पर सैलानियों की भीड़ को देखते हुए डीएम सविन बंसल ने मंगलवार को रूसी बाईपास, नारायण नगर और चारखेत का दौरा कर पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने रूसी बाईपास और नारायण नगर में सुविधायुक्त पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। कहा कि रूसी बाईपास पार्किंग का संचालन जिला पंचायत और नारायण नगर पार्किंग का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम करेगा।
डीएम ने कहा कि शहर की पार्किंग पैक होने के बाद ही नारायण नगर और रूसी बाईपास में वाहन खड़े होंगे। वैकल्पिक पार्किंग स्थलों पर बिजली, पानी, शौचालय, कैंटीन आदि की व्यवस्था कराने के साथ पर्याप्त पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। उन्होंनेे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी साधुराम को रूसी बाईपास पार्किंग में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने, उरेडा के परियोजना अधिकारी संदीप भट्ट को सोलर लाइटें लगाने, जल संस्थान के ईई संतोष कुमार उपाध्याय को दोनों पार्किंग स्थलों पर शौचालयों, पुलिस चौकी, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने पार्किंग स्थलों पर स्लाइडिंग बैरियर लगाने और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पार्किंग प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी सुनील कुमार मीणा, केएमवीएन के एमडी रोहित कुमार मीणा, एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विनोद कुमार, लोनिवि के ईई डीएस कुटियाल, विद्युत विभाग के ईई एसएस उस्मान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, एआरटीओ डॉ.गुरदेव सिंह, विमल पांडे, सीओ विजय थापा आदि थे।
विज्ञापन
पार्किंग की ऑनलाइन बुकिंग के लिए लांच होगा एप
नैनीताल। डीएम ने बताया कि सीजन के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पार्किंग बुकिंग की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही एक एप लांच किया जाएगा।
केएमवीएन संचालित करेगा शटल सेवा
नैनीताल। रूसी बाईपास और नारायण नगर में उतरने वाले सैलानियों को सरोवर नगरी तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन उचित शुल्क पर शटल सेवा चलाएगा। शटल सेवा का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम करेगा।
जिला प्रशासन तय करेगा पार्किंग की दरें
नैनीताल। निरीक्षण के दौरान डीएम बंसल को पता चला कि चारखेत में प्राइवेट पार्किंग है। इस पार्किंग की दरों को डीएम ने अनुचित बताते हुए कहा कि चारखेत में पार्किंग की दरें जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाएंगी।