फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parking lot is converted into office, vehicles are parked on the road

Nainital News: पार्किंग को बनाया दफ्तर, सड़क पर पार्क होते हैं वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Parking lot is converted into office, vehicles are parked on the road
नगर निगम ​में बेसमेंट के पार्किंग स्थल को कार्यालय का रूप दे दिया।
हल्द्वानी। शहर में पार्किंग का अभाव बड़ी समस्या है। शॉपिंग मॉल और काम्प्लैक्स अपनी पार्किंग बंद कर उसमें दुकानें खोल चुके हैं। इनसे एक कदम आगे बढ़ते हुए नगर निगम ने भी अपने दफ्तर की बेसमेंट की पार्किंग बंद कर दी है और वहां कर संग्रह कार्यालय खोल दिया है। पीछे खाली पड़े मैदान में कबाड़खाना बना दिया है। ऐसे में पार्षद और फरियादी सड़क पर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के पास जिला विकास प्राधिकरण का कार्यभार भी है। जिला विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, बड़े मॉल, सरकारी कार्यालय और काम्प्लैक्स में पार्किंग होनी चाहिए। हल्द्वानी में चुनिंदा शॉपिंग मॉल को छोड़कर किसी के पास भी पार्किंग नहीं है। अधिकतर काम्प्लैक्स स्वामी बेसमेंट में पार्किंग बंद कर दुकान बना चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में रोजाना 100 से 300 फरियादी आते हैं। कोई जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आता है तो कोई अन्य काम से। निगम के 60 पार्षद भी हैं। करीब 120 अधिकारी कर्मचारी निगम में काम करते हैं। इनके वाहन खड़े करने के लिए भी अब नगर निगम में जगह नहीं है। बेसमेंट में तीस चारपहिया वाहन खड़े करने की जगह है, लेकिन इस बंद कर दिया गया है। इसी तरह दफ्तर के पीछे भूखंड पर भी 30-40 वाहन आसानी से खड़े हो जाते थे। यहां अतिक्रमण अभियान में जब्त कबाड़ रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम के वाहन सड़क पर हो रहे पार्क
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारियों के वाहन, सफाई गाड़ियां, जेसीबी सड़क पर पार्क हो रही हैं। सड़क पर वाहन पार्क होने के कारण नगर निगम के सामने आए दिन जाम लगता है। नगर निगम की बोर्ड बैठक या कोई बड़े कार्यक्रम में नहर कवरिंग रोड वाहन पार्किंग बन जाती है। इससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।



कर संग्रह करने के लिए जगह नहीं थी। इस कारण कर संग्रह बेसमेंट में किया जा रहा है। निगम कार्यालय के पीछे रखे कूड़े को हटाकर यहां पर लोगों के वाहन खड़े करवाए जाएंगे।
पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article