फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parking in the name of the temple Grgia recovery

गर्जिया मंदिर में पार्किंग के नाम पर वसूली

Mon, 13 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 13 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Parking in the name of the temple Grgia recovery
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
रामनगर। गर्जिया मंदिर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन एवं वन विभाग के उच्चाधिकारी मौन साधे हुए हैं। अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर अब बजरंग दल कार्यकर्ता मुखर हो गये हैं। उन्होंने पार्किंग पर रोक नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।        
विज्ञापन


बजरंग दल के दीपक घनकी, जगदीश लोहनी ने बताया गर्जिया मंदिर में वन विभाग की जमीन पर अवैध पार्किंग की जा रही है। जबकि मंदिर में लगे नोटिस बोर्ड में नि:शुल्क पार्किंग लिखा गया है। उन्होंने बताया अवैध पार्किंग के बाद में कई दफा वन विभाग, पुलिस-प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे पार्किंग करने वालों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया अवैध पार्किंग करने वाले लोगों को पुलिस ने अपनी बेरिकेडिंग दी है। जिससे साफ है कि पुलिस को इस पार्किंग से मोटी कमाई कर मुनाफा प्राप्त हो रहा है।    
विज्ञापन

   
जगदीश लोहनी ने बताया कई समय पूर्व डीएफओ कहकशां नसीम ने पार्किंग का शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिये थे। इसके बाद भी वनकर्मी आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। यहां बस, टैक्टर ट्राली के 100 रुपये, कार के 50 रुपये, बाइक के 30 रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र इस पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया पार्किंग में अवैध वसूली की सूचना मिली है। पुलिस जल्द अभियान चलायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed