{"_id":"6872c5e0238953e002087c8c","slug":"parking-constructed-at-a-cost-of-rs-25-crores-has-not-been-started-yet-nainital-news-c-240-1-shld1006-108712-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ढाई करोड़ से तैयार पार्किंग अभी तक नहीं हो पाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ढाई करोड़ से तैयार पार्किंग अभी तक नहीं हो पाई शुरू
Sun, 13 Jul 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम की समस्या से निजात दिलाने के जिला विकास प्राधिकरण की ओर से गरमपानी बाजार में 2.51 करोड़ की लागत से बनाई गई पार्किंग अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इससे वाहन चालकों को अपने वाहन सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े करने पड़ रहे हैं। इससे सैलानियों और यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम के चलते स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि ढाई करोड़ खर्च करने के बाद भी पार्किंग का संचालन नहीं हो पाना प्राधिकरण के अधिकारियों की कार्यशैली को बताता है। लोगों ने कहा कि प्राधिकरण को जल्द से जल्द पार्किंग का संचालन करना चाहिए। प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि पार्किंग तो शुरू है। अगर पार्किंग नहीं चल रही है तो ठेकेदार से पूछा जाएगा।
विज्ञापन