Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Paragliding operations allowed for five years

Nainital News: पांच साल के लिए मिली पैराग्लाइडिंग संचालन की अनुमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Paragliding operations allowed for five years
भीमताल(नैनीताल)। जिले के भीमताल, नौकुचियाताल और कोटाबाग में पर्यटन निदेशालय देहरादून से पांच साल तक पैराग्लाइडिंग संचालन की अनुमति मिली है। पूर्व में निदेशालय की ओर से 31 दिसंबर 2022 तक पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी गई थी। बीते दिनों देहरादून से आई टेक्निकल टीम ने पैराग्लाइडिंग साइडों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी थी। टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय ने 31 दिसंबर 2027 तक पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 10 पैराग्लाइडिंग साइडों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार से अधिक स्थानीय लोग, होटल कारोबारी, टैक्सी संचालक रोजगार से जुड़े हैं। साहसिक खेल अधिकारी बलवंत कपकोटी ने बताया कि निदेशालय से पांच साल की पैराग्लाइडिंग की अनुमति मिल गई है। पैराग्लाइडिंग की अनुमति मिलने पर पैराग्लाइडिंग संचालक नितिन राणा, मनोज पोखरिया, विपिन पांडे, धरू पांडे, नितेश बिष्ट आदि ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, अपर मुख्य अधिशासी अधिकारी (साहसिक विंग) अश्विन पुंडीर का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed