फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Paracetamol sold for five crores in a month

एक महीने में बिक गईं पांच करोड़ की पैरासिटामॉल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Paracetamol sold for five crores in a month
हल्द्वानी। कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही दवाओं का कारोबार भी आसमान पर पहुंच गया। एक माह के भीतर कुमाऊं में पांच करोड़ की पैरासिटामॉल बिक गई। जबकि कोरोना में प्रयोग हो रही एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन और डॉक्सीसाइक्लिन का भी दो-दो करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

अप्रैल के दूसरे सप्ताह से कोविड के केस अचानक बढ़ने शुरू हो गए थे। इसके साथ ही दवाओं की बिक्री भी तेज हो गई। लोग पहले से ही दवाएं खरीदकर भी घर पर रख रहे थे। ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी से ही दवाएं पर्वतीय जिलों को जाती हैं। डॉक्टर भी अधिकतर कोविड मरीजों को एजिथ्रोमाइसिन और डॉक्सीसाइक्लिन लिख रहे थे। साथ में साढ़े छह सौ मिलीग्राम की पैरासिटामॉल भी दी जा रही थी। इसके अलावा बी कांप्लेक्स जिंक के साथ, विटामिन सी और आइवरमेक्टिन टैबलेट भी लिख रहे थे।
विज्ञापन

बी कांप्लेक्स जिंक के साथ और विटामिन सी का भी दो-दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इसके अलावा आइवरमेक्टिन भी करीब 50 लाख रुपये की बिकी हैं। कुमाऊं में विटामिन डी के पाउच और कैप्सूल की करीब पचास लाख के बिक्री हुई। सांस फूलने के साथ इंहेलर भी मरीजों को लिखे जा रहे थे। इनके अलावा नीमोलाइजर में प्रयोग होने वाली दवा भी दो से ढाई करोड़ की बिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पैरासिटामॉल और एंटीबायोटिक की मांग बढ़ गई थी। पैरासिटामॉल करीब साढ़े चार से पांच करोड़ की और एंटीबायोटिक दो-दो करोड़ की बिक चुकी हैं। इसके अलावा विटामिन सी, विटामिन डी और बी कांप्लेक्स के साथ जिंक की मांग अधिक थी और बिक्री भी अधिक हुई। - उमेश जोशी, अध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगस्टि एसोसिएशन
खून पतला करने वाले इंजेक्शन की कमी
हल्द्वानी। कोविड मरीजों को खून पतला करने वाला इंजेक्शन दिया जा रहा है। इंजेक्शन की कमी अभी बाजार में चल रही है। इसके अलावा डॉक्सीसाइक्लिन और एजिथ्रोमाइसिन की कमी भी बनी हुई है। विशाल मेडिकोज के मालिक विशाल ने बताया कि कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर दवाएं आ रही हैं। इंहेलर की कमी नहीं हो रही है। दूसरी ओर दवा कारोबारी नवनीत राणा ने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर भी करीब 70 से 80 लाख रुपये के बिक गए, जबकि स्टीमर का कारोबार भी 25 से 30 लाख के बीच हुआ।

आयुष 64 और कोरोनिल गायब
कोरोना के इलाज में इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर प्रयोग की जा रही आयुर्वेदिक दवा आयुष 64 और पतंजलि ब्रांड की कोरोनिल बाजार में नहीं है। इन दिनों इन दोनों दवाओं के लिए मारामारी मची है। मेडिकल स्टोर स्वामियों का कहना है कि इन दवाओं की कमी बनी हुई है। ऊपर से सप्लाई प्रभावित है। बता दें कि पीएम मोदी भी आयुष 64 दवा बंटवाने के लिए बोल चुके हैं, लेकिन दवा की कमी के बीच लोगों को यह कब तक उपलब्ध हो पाएगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। वहीं, जिले में आइवरमेक्टिन की 48 लाख गोलियां बांटी जानी हैं। ये गोलियां बीएलओ, आशा कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान के सहयोग से घर-घर पहुंचाने की तैयारी है, लेकिन लोगों को यह दवा कब तक उपलब्ध होगी पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed