फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pant, the soldier who fought two wars against Pakistan, is no more.

Nainital News: पाकिस्तान के खिलाफ दो युद्ध लड़ने वाले सैनिक पंत नहीं रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Pant, the soldier who fought two wars against Pakistan, is no more.
जीवन चंद्र पंत
हल्द्वानी। वर्ष 1965 और 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में देश की सेवा कर भारतीय सेना में अहम योगदान देने वाले सर्वोदय विहार निवासी सैनिक जीवन चंद्र पंत (87) का सोमवार को निधन हो गया। चित्रशिला घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वर्ष 1938 में जन्मे पंत 24 वर्ष की आयु में भारतीय सेना में चयनित हुए थे। भारतीय सैनिक के रूप में उन्होंने 15 वर्ष देश की सेवा की और भारत पाकिस्तान के दो युद्धों के साक्षी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद से ही पंत सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी करते रहे। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर पूर्व सैनिकों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पंत के ज्येष्ठ पुत्र एलआईसी कार्यालय डीडीहाट में और कनिष्ठ पुत्र जिला पिथौरागढ़ में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed