फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Panic due to getting 29 corona infected in the district

जिले में 29 कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Panic due to getting 29 corona infected in the district
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जिले में बुधवार को 29 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इनमें बैलपड़ाव के 25, हल्द्वानी और नैनीताल के दो-दो कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी बताया कि मंगलवार को पांच लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने बैलपड़ाव में पुलिसकर्मियों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की। इसमें 25 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दो नैनीताल और दो कोरोना पॉजिटिव हल्द्वानी में मिले हैं। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती 82 वर्षीय रोगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि 139 रैपिड और 96 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट है तथा सघन टेस्टिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

रामनगर में विदेश से आए आठ युवक गायब
रामनगर/नैनीताल। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि बुधवार को 170 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए थे। इनमें 96 आरटीपीसीआर, 74 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं। 74 रैपिड एंटीजन टेस्ट में 25 जवान पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं डिग्री कॉलेज में 68, कोतवाली में 21 और तीन आरटीपीसीआर सैंपल सरकारी अस्पताल में लिए गए। रामनगर में 8 युवक विदेश से आए हैं, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इन युवकों की जानकारी पुलिस को दी है, जिससे इन्हें तलाशा जा सके। जल्द ही बॉर्डर, बस और रेलवे स्टेशन पर भी टेस्टिंग की जाएगी। उधर, नैनीताल में कंटेनमेंट जोन घोषित शेरवुड क्षेत्र में बुधवार को दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके सैंपल मंगलवार को लिए गए थे। बीडी पांडे अस्पताल के पीएममस डॉ. केएस धामी ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल में पहले दिन 45 पर्यटकों की जांच
नैनीताल। कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पर्यटकों की रैंडम कोरोना जांच शुरू कर दी है। हालांकि रैपिड जांच में कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
बीडी पांडे अस्पताल की टीम ने नैनीताल के प्रवेश द्वार पर 30 और पंत पार्क में कैंप लगाकर 15 पर्यटकों की कोरोना जांच की गई। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ.केएस धामी ने बताया कि कोई भी पर्यटक कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।

वहीं, बीडी पांडे अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की कोरोना जांच शुरू कर दी है। डॉ. केएस धामी ने बताया कि अस्पताल में 169 रैपिड और 149 आरटीपीसीआर जांचें की गई हैं। बताया कि एंटीजन टेस्ट में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed