फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pandit Deendayal Upadhyay's life was dedicated to the nation: Mayor

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा : मेयर

Fri, 26 Sep 2025 04:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 26 Sep 2025 04:55 AM IST
सार

नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विभिन्न स्थलों पर मनाई। कई नेताओं ने उपाध्याय के राष्ट्रवादी विचारों का स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay's life was dedicated to the nation: Mayor
भीमताल में भाजपा की गोष्ठी में बोलते हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट। स्रोत कार्यकर्ता

विस्तार

भीमताल/गौलापार/पीरूमदारा/नैनीताल। ग्राम पंचायत बोहराकून स्थित विद्यालय में बृहस्पतिवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा की जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का शुभारंभ हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने किया। मेयर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद को समर्पित रहा। गोष्ठी का संचालन जिला संयोजक दिनेश खुल्बे ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रगति जैन, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौलापार मंडल के बूथ संख्या 107 में मंडल महामंत्री बालम सिंह बिष्ट के निवास पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौलापार पान सिंह मेवाड़ी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, भवान सिंह बिष्ट, कमलेश सम्मल, कौशल शर्मा आदि रहे। पीरूमदारा में भी भाजपाइयों ने जयंती पर उपाध्याय को याद किया। यहां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह रावत, गौरव धौलाखंडी, कपिल रावत, हरिओम आदि मौजूद रहे। नैनीताल के दीनदयाल पार्क मल्लीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। विधायक सरिता आर्या ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे। इस मौके पर दायित्वधारी शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, दया पोखरिया, शैलेंद्र बर्गली, आशीष बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed