फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   panchen lama is missing

21 साल से गायब हैं तिब्बतियों के दूसरे सबसे बड़े धर्मगुरु

Mon, 25 Apr 2016 02:26 PM IST
भूपेंद्र मोहन रौतेला/ अमर उजाला, नैनीताल
भूपेंद्र मोहन रौतेला/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 25 Apr 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
panchen lama is missing
पंचेन लामा

दलाईलामा के बाद तिब्बतियों के दूसरे सबसे बड़े धर्मगुरु 11वें पंचेन लामा को गायब हुए वर्ष 2016 में 21 वर्ष पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन


पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना (पीआरसी) द्वारा अगवा किए गए पंचेन लामा वास्तव में दुनिया के सबसे कम उम्र के राजनीतिक बंदी हैं। जिन्हें मात्र 6 साल की आयु में ही अगवा कर लिया गया था। आज भी विश्वभर के तिब्बती समुदाय को उनके तथा उनके परिवार के विषय में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


मूल रूप से 25 अप्रैल 1989 को तिब्बत के लाहरी जिले में जन्मे गेदुन छुयकी नीमा को धर्मगुरुदलाई लामा ने 14 मई 1995 को महज 6 वर्ष की आयु में तिब्बतियों के 11वें पंचेन लामा के रूप में मनोनीत किया था। इस घोषणा के ठीक तीन दिन बाद यानी 17 मई 1995 को मासूम पंचेन लामा को पीआरसी ने परिवार एवं उनके सचिव समेत अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बतियों की मानें तो 1995 में पीआरसी ने कहा कि पंचेन लामा परिवार के साथ अपने गांव में रह रहे हैं जबकि 1996 में कहा गया कि तिब्बतियों से सुरक्षा के लिए पंचेन लामा को चीन सरकार ने अपने कब्जे में रखा है। इसी वर्ष यह भी कहा गया कि वे तिब्बती समुदाय के पास वापस चले गए हैं।

पंचेन लामा स्वस्थ हैं और शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं

panchen lama is missing
तिब्बती समुदाय

इतना ही नहीं अपने 11वें पंचेन लामा के दर्शन से महरूम तिब्बती समुदाय को 2004 में चीनी सरकार की ओर से यह भी शुभ सूचना मिली थी, जिसमें चीनी सरकार ने उनसे कहा कि पंचेन लामा स्वस्थ हैं और सरकार की देखरेख में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की गुजारिश के बाद भी चीन सरकार द्वारा अभी तक पंचेन लामा के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है। जिससे तिब्बती समुदाय बेहद दु:खी है।

इधर, अब 25 अप्रैल 2016 को तिब्बती समुदाय की ओर से 11वें पंचेन लामा का 27वां जन्म दिन मनाया जा रहा है। तिब्बती महिला संगठन तथा उनकी 56 शाखाएं पूरे विश्व में 25 अप्रैल को एक विशेष प्रार्थना सभा करेंगे। जन्म दिवस के मौके पर महिला संगठन चीनी सरकार से गुजारिश भी करेंगी कि वह पंचेन लामा को सम्मान पूर्वक रिहा करे तथा उनके वास्तविक स्थान टसी लुम्पो मठ में बैठने का उन्हें विशेष अधिकार दिया जाए।

बर्थडे पर बंद रहेंगी तिब्बतियों की दुकानें
तिब्बती फ्रीडम मूवमेंट के सचिव यशी थुप्तेन के मुताबिक 11वें पंचेनलामा के जन्मदिन के मौके पर तिब्बतियों के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में सुबह 9.30 से पूजा अर्चना के बाद पंचेनलामा की दीर्घायु व सलामती को प्रार्थना सभा होगी इसके अलावा मिष्ठान वितरण होगा।

तिब्बती महिला संगठन की अध्यक्ष सागमो व महासचिव कालसंग छुकी के बर्थडे को लेकर तिब्बती समुदाय की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। दूसरी ओर भोटिया माला बाजार के अध्यक्ष आनंद सिंह खंपा ने बताया कि उनकी बाजार नियमित रूप से खुली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed