फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Panchayat election results showed poor performance of candidates as well as political leaders

Haldwani: सत्ता के सेमीफाइनल में सिर्फ बिष्ट पास, बाकि विधायक फेल; चुनाव के नतीजों ने माननीयों को दिखाया आईना

Sat, 02 Aug 2025 11:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:13 AM IST
सार

पंचायत चुनाव के नतीजों ने प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दिग्गजों को भी आईना दिखाया है। पंचायत चुनाव के जनादेश ने साफ कर दिया है कि जनता ने माननीयों का वह मान नहीं रखा जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

विज्ञापन
Panchayat election results showed poor performance of candidates as well as political leaders
राम सिंह कैड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव के नतीजों ने प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दिग्गजों को भी आईना दिखाया है। राज्य की जनता का सियासी मूड बताने वाले इन चुनावों को विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। ऐसे में विधायकों की साख भी दांव पर लगी थी। पंचायत चुनाव के जनादेश ने साफ कर दिया है कि जनता ने माननीयों का वह मान नहीं रखा जिसकी उन्हें उम्मीद थी। एकमात्र रामनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक पार्टी को जिला पंचायत की तीनों सीटें जिताने में कामयाब रहे हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायक एक-एक सीट ही जिता पाए हैं। नैनीताल विधायक सरिता आर्या तो अपने क्षेत्र में खाता तक नहीं खोल पाई हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: पंचायत की परीक्षा में पार्टियों का रिजल्ट खराब, कांग्रेस ने मौका गंवाया; भाजपा का भी हाल बुरा
विज्ञापन


निर्दलीयों से मात खा गए कैड़ा
भीमताल विधानसभा क्षेत्र में ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक शामिल हैं। ओखलकांडा की चार जिला पंचायत सीटों में से भाजपा केवल ढोलीगांव सीट ही जीत पाई है। ककोड़, बड़ौन व ओखलकांडा मल्ला में निर्दलीयों ने बाजी मारी है। धारी की तीन सीटों में से भाजपा ने सरना सीट जीती है। दीनी तल्ली और चौखुटा सीट पर निर्दलीय काबिज हुए। रामगढ़ ब्लॉक की गहना सीट पर भाजपा प्रत्याशी को विजय मिली है। दाड़िमा और सूपी से निर्दलीय जीते हैं। भीमताल की जंगलियागांव और अमृतपुर सीटें निर्दलीयों के कब्जे में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता नहीं बचा पाई साख
भाजपा की विधायक सरिता आर्या अपने क्षेत्र में जिला पंचायत की एक भी सीट पर पार्टी का खाता नहीं खुलवा सकी हैं। चापड़, सिमलखां, भवाली, मेहरागांव और ज्योलीकोट सीट भाजपा से दूर रही हैं। इन सीटों पर निर्दलीय काबिज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed