{"_id":"5fa9afe78ebc3e5fa477c7ad","slug":"palladar-s-body-found-hanging-from-the-noose-went-home-to-eat-after-working-from-the-market-haldwani-news-hld4036053185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला पल्लेदार का शव, मंडी से काम करने के बाद घर खाना खाने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला पल्लेदार का शव, मंडी से काम करने के बाद घर खाना खाने गया था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक पल्लेदार का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष के अनुसार प्राथमिक छानबीन में यह पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी का मामला लगता है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जोशी विहार निवासी रंजीत साहू (38) पुत्र राम पाल साहू नवीन मंडी में पल्लेदारी करता था। रविवार दोपहर वह खाना खाने घर गया था। उसका शव बंद कमरे में पंखे से फांसी पर लटका मिला। घटना की सूचना पर बनभूलपुरा पुुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर पल्लेदार के शव को नीचे उतारा। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पल्लेदार की पत्नी उमा और दो बच्चे हैं। परिवार मूलरूप से फतेहपुर (यूपी) जिले के ग्राम अल्लीपुर बहेड़ा का निवासी था और उसने जोशी विहार में मकान बनाया था। पल्लेदार के बड़े भाई रामलाल ने बताया कि पति और पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।