फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Over festival, drew crowds in buses

त्यौहार खत्म, बसों में उमड़ी भीड़

Wed, 02 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 02 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Over festival, drew crowds in buses
त्यौहार खत्म, बसों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

त्यौहार खत्म होने के बाद बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ी है। बसों में आनलाइन सीटों की बुकिंग कई दिन के लिए बुक है। सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली जाने वाली बसों के लिए हैं। यहां पर बसें हल्द्वानी आदि जगहों के लिए भर हुई जा रही हैं, लेकिन दिल्ली से वापस करीब खाली आ रही हैं।

विज्ञापन


बस अड्डे पर खासकर शाम को जाने वाली बसों पर दबाव बढ़ गया था। लोग बड़ी संख्या में शाम और रात के लिए बस अड्डे पर पहुंचे थे। इसके चलते बसों में सीटों के  लिए मारामारी जैसी स्थिति थी। दिल्ली, देहरादून और बरेली रूट पर सबसे ज्यादा दबाव था।
विज्ञापन


देर रात तक बस अड्डे पर भारी भीड़ जमा थी। ट्रेनों में भी कमोबेश यही स्थिति थी। इस बार केवल एक ट्रेन बाघ एक्सप्रेस में ही अतिरिक्त कोच लगाया गया था। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेनें पूरी क्षमता से चल रही हैं, इसके कारण ट्रेनों में कोच बढ़ाने की संभावना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ट्रेनों में सीट के लिए जुगाड़ आदि खूब लगाए गए। सीट दिलाने के लिए सिफारिश करने वालों से बचने के लिए रेल अधिकारी इधर-उधर भागते रहे। यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed