फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Over 5,500 mining vehicles surrendered on holiday

Nainital News: अवकाश के दिन 5500 से ज्यादा खनन वाहनों का सरेंडर

Mon, 01 Jun 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Over 5,500 mining vehicles surrendered on holiday
हल्द्वानी। अवकाश के दिन रविवार को भी संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय खुला रहा। कार्यालय में उपखनिज निकासी में रजिस्टर्ड वाहनों के सरेंडर प्रपत्र जमा किए गए। शाम तक 5500 से ज्यादा खनन वाहनों के कागज सरेंडर किए गए।
विज्ञापन

हर साल 31 मई तक खनन सत्र चलता है लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं होने पर सरकार ने गौला नदी में उपखनिज निकासी की समयसीमा बढ़ाकर 15 जून की है। एक माह के अतिरिक्त टैक्स से बचने के लिए कई डंपर स्वामियों ने अपने वाहनों को सरेंडर करना शुरू कर दिया था। इसे देखते हुए 31 मई को आरटीओ दफ्तर खोला गया। आरटीओ ने प्रशासनिक अधिकारी अनिल रावत और रोहित मेलकानी के साथ ही मनोज मिश्रा, रवींद्र कुमार आर्य, भुवन मिश्रा को अवकाश के दिन तैनात किया गया। रोहित मेलकानी ने बताया कि सुबह से ही वाहन सरेंडर के लिए प्रपत्र जमा होने शुरू हो गए। शाम तक 5500 से ज्यादा वाहनों के प्रपत्र किए गए। अब भी करीब छह हजार वाहनों का सरेंडर होना बाकी है।
विज्ञापन






उपखनिज निकासी में लगे वाहनों के प्रपत्रों को सरेंडर किया है। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए रविवार को भी कार्यालय खोला गया। बीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed