{"_id":"6a19e1d27b25faccc20a9375","slug":"over-18000-voters-missing-in-haldwani-even-before-sir-haldwani-news-c-8-1-hld1029-775563-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसआईआर से पहले ही हल्द्वानी में 18 हजार से अधिक मतदाता गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसआईआर से पहले ही हल्द्वानी में 18 हजार से अधिक मतदाता गायब
Sat, 30 May 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 30 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से 18 हजार से अधिक मतदाता गायब हो गए हैं। प्री-एसआईआर के दौरान कई बार कराए गए डोर-टू-डोर सर्वे के बावजूद इन मतदाताओं की तस्दीक नहीं हो सकी।
हल्द्वानी कुमाऊं का सबसे बड़ा कारोबारी शहर है। यहां पहाड़ से लेकर तराई-भाबर सहित कई अन्य प्रदेशों के लोग वर्षों से रह रहे हैं। इनमें यूपी से लेकर बिहार तक के लोग भी शामिल हैं जो रोजगार की तलाश में आए और यहीं बस गए। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अप्रैल-मई में देशभर में प्री एसआईआर कराया गया।
पिछले माह हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए प्री-एसआईआर के दौरान बीएलओ की टीमों ने डोर-टू- डोर सर्वे कर वर्ष 2003 की सूची से मतदाताओं की मैपिंग की थी। अधिकारियों के मुताबिक प्री एसआईआर के दौरान विधानसभा क्षेत्र के एक लाख 40 हजार 545 मतदाताओं में से 87 फीसदी की ही मैपिंग हुई। इस दौरान टीम को करीब 18300 मतदाता नहीं मिले।
विज्ञापन
-
हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में प्री-एसआईआर के दौरान मतदाताओं की मैपिंग का प्रतिशत 87 फीसदी रहा। 13 फीसदी मतदाता घरों में नहीं मिले। ऐसे मतदाता यदि अभी भी हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में रह रहे हैं तो वह एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वा सकते हैं। - एपी बाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
-
आठ जून से बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे गणना प्रपत्र
हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्य में लगाए गए कार्मिकों को अलग-अलग तिथियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र भी छपकर पहुंच गए हैं। आठ जून से बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि गणना प्रपत्र सभी बीएलओ को बांट दिए हैं। उन्हें एसआईआर किट भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के 183 पोलिंग बूथों के लिए मतदाताओं की संख्या से दो गुना दो लाख 81 हजार 90 गणना प्रपत्र छपवाए गए हैं। मतदाता एक प्रपत्र को भरकर बीएलओ को देगा जबकि दूसरा मतदाता के पास रहेगा।
--
बताना होगा 2003 में कहां मतदान किया
घर पहुंचने वाले मतदाता को बीएलओ को बताना होगा कि उसने वर्ष 2003 के चुनाव में कहां मतदान किया। इसका साक्ष्य भी उसे देना होगा। इसके अलावा यदि किसी मतदाता की उम्र 2003 में 18 वर्ष पूरी नहीं हुई थी तो वह अपने माता पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के नाम की मतदाता सूची बीएलओ को उपलब्ध करा सकता है। गणना प्रपत्र भरने के दौरान प्रत्येक मतदाता को उस पर अपनी एक फोटो भी चिपकानी होगी।