फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Outrage over rising commercial cylinder prices; traders say it's a robbery.

Nainital News: व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने पर आक्रोश, व्यापारी बोले– जेब पर डाका

Sat, 02 May 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Outrage over rising commercial cylinder prices; traders say it's a robbery.
हल्द्वानी। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी से व्यापारियों में भारी नाराजगी है। विभिन्न संगठनों ने इसे छोटे कारोबारियों पर सीधा आर्थिक बोझ बताते हुए विरोध दर्ज कराया है और कीमत वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अचानक हुई इस बढ़ोतरी से ढाबों, ठेलों और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ जाएगी जिससे आम जनता पर भी महंगाई का असर पड़ेगा।
विज्ञापन

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर एकाएक कीमत बढ़ाने का विरोध किया। कुसुमखेड़ा में हुई बैठक में सीमा बत्रा ने कहा कि घर से बाहर रहने वाले लोगों का खाने का खर्च बढ़ गया है। तेज सिंह कार्की और ज्योति अवस्थी ने कहा कि सरकार जनता को बेवकूफ बनाना छोड़ दे। संजय त्यागी और संजय बिष्ट ने कहा जनता के साथ छल हो रहा है और तेल कंपनियों के साथ मिलकर जनता की जेब काटी जा रही है।
विज्ञापन




--

मानते हैं कि युद्ध कारण किल्लत है लेकिन गैस सिलिंडरों के दामों में संतुलित बढ़ोतरी होनी चाहिए। एकदम से इतने दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों पर संकट पैदा हो जाएगा। - हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यापारियों की स्थिति पहले से ही कमजोर है। पर्वतीय जिलों में सीमित संसाधनों के चलते व्यापार अब और कठिन हो जाएगा। सरकार मूल्य वृद्धि वापस ले। - हर्षवर्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष टैंट व्यापार एसोसिएशन

छोटे कारोबारियों के अलावा फड़ और ठेले वालों पर महंगाई की मार पड़ी है। अन्य राज्यों में चुनाव के तुरंत बाद दाम बढ़ना हैरानी की बात नहीं है लेकिन इससे जेब पर भारी बोझ पड़ेगा। सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। - भुवन भट्ट, कारोबारी।

सिलिंडर महंगा होने से बाहर का खाना भी महंगा हो जाएगा। इससे लोग बाहर खाने से बचेंगे। ग्राहकों की संख्या कम होगी तो व्यापार पर असर पड़ेगा। सरकार के निर्णय से छोटे कारोबारियों की आर्थिकी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है। - तरुण वानखेड़े, कारोबारी

--

कमर्शियल सिलिंडरों पर सब्सिडी देने की मांग

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का कहना है कि बढ़ोतरी के बाद सिलिंडर की कीमत तीन हजार के पार पहुंच गई है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने सरकार के निर्णय को व्यापारी हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने कमर्शियल सिलिंडरों पर सब्सिडी देकर छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। जिला इकाई ने सभी को साथ लेकर धरना और आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह और किशन नेगी ने कहा है कि व्यापारी हित में होने वाले हर आंदोलन में नैनीताल इकाई मजबूती से खड़ी होगी।

--

नैनीताल में रसोई गैस के लिए लगीं कतारें

नैनीताल। शहर में शुक्रवार को घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत जारी रही जिससे उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। पर्वत गैस एजेंसी की मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में तय संख्या में सिलिंडर वितरित किए गए। बीडी पांडे और फ्लैट्स में 90, धर्मशाला में 80, राजभवन में 56, शेरवुड कॉलेज में 50, नैनीताल क्लब और पाइंस में 30-30 सिलिंडर दिए गए। वितरण रिफिल बुकिंग की प्राथमिकता पर हुआ। उन्होंने कहा कि अब व्यवस्थाएं पटरी पर आ गई हैं। संवाद


--

भीमताल में एलपीजी के लिए उपभोक्ता परेशान

भीमताल (नैनीताल)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग कराने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस गोदाम के चक्कर लगाने के बाद भी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत अलचौना के पांडेछोड़ में रोस्टर के तहत भी वाहन नहीं आने से लोग बेहद परेशान हैं। समाजसेवी गिरीश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने बुकिंग कराई है लेकिन वाहन नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed