फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Outcry for water

पानी के लिए मचा हाहाकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Outcry for water
पांडेगांव के भांकर में पानी के लिए बर्तन लेकर खड़े लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भीमताल/धानाचूली (नैनीताल)। पर्वतीय और नगरीय क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट गहराया गया है। वहीं लोग जलस्रोत और हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भीमताल के डांठ क्षेत्र निवासी भुवन गिरी गोस्वामी ने बताया कि पंप हाउस की मशीन खराब होने से डांठ, साकेत कॉलोनी, सांगुड़ीगांव, नौकुचियाताल रोड क्षेत्र में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाए। गोस्वामी ने कहा कि क्षेत्र में पंप हाउस की मशीन अक्सर खराब रहती है लेकिन विभाग इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करता है। उन्होंने तल्लीताल पंप हाउस से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर जलसंस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत पांडेगांव के तोक भांकर में 400 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। समाजसेवी नितेश बिष्ट ने बताया कि ग्रामीण जल स्रोतों से ढो रहे हैं। प्रधान पूरन लाल, बीडीसी सदस्य ममता बिष्ट, विनोद पांडे, कृष्ण आर्य, कमला देवी, हेमा देवी आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, धानाचूली क्षेत्र में भी ग्रामीण जल स्रोतों और हैंडपंपों से पानी घोड़ों के सहारे ला रहे हैं। प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई हैंडपंप खराब हैं। विभागीय अधिकारी समस्या का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। प्रधान ने विभाग से पेयजल ग्रेविटी लाइन को पंपिंग योजना से जोड़ने की मांग की है। साथ ही विधायक से समस्या का हल करने की अपील की है।
इस संबंध में जलसंस्थान के ईई संतोष उपाध्याय ने बताया कि भीमताल क्षेत्र में पानी की समस्या का निस्तारण जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed