फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Other problems including cuts on the National Highway should be resolved

Nainital News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट सहित अन्य समस्याओं का समाधान हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Other problems including cuts on the National Highway should be resolved
लालकुआं। व्यापार मंडल और ग्रामसभा के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में बैठक की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास की धीमी रफ्तार और प्रशासनिक उदासीनता के प्रति चिंता जताई गई। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने के लिए जनमंच तैयार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी ने कहा कि नशे की आसान उपलब्धता के कारण युवा बर्बादी की कगार पर बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने लावारिस पशुओं के कारण हो रहे हादसों पर रोक लगाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी व व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्दूचौड़ कट सहित अन्य समस्याओं का ठोस समाधान निकला जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 दिसंबर को जनसभा आयोजित की जाएगी। बैठक में छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा, महेश चंद्र जोशी, प्रधान भुवन पवार, योगेश जोशी, भास्कर बमेटा, विनोद भट्ट, रोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed