{"_id":"6c2162809110bc2ff74cc02ada1c9e62","slug":"original-hindi-story-writing-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि स्तरीय हिंदी मौलिक कहानी लेखन में अनिल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि स्तरीय हिंदी मौलिक कहानी लेखन में अनिल प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Fri, 30 Jan 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजनपीठ की ओर से कथाकार इलाचंद के 112वें जन्म दिवस के मौके पर आयोजित विवि स्तरीय मौलिक हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर के शोधार्थी अनिल कार्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
सृजनपीठ के शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र रघुवीर सिंह ने द्वितीय, डीएसबी के तरुण पाठक ने तृतीय स्थान पाया। योगेश चंद्र तिवारी, ललित जोशी, पवनेश ठकुराठी, वंदना चंद और गीतम भट्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा और महादेवी वर्मा सृजन पीठ की ओर से आयोजित ‘इलाचंद जोशी स्मृतियां एवं प्रासंगिकता’ विषयक दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी में इलाहाबाद विवि की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.यासमीन सुल्तान नकवी, चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.नवीन चंद्र लोहनी, सृजन पीठ के निदेशक प्रो.देव सिंह पोखरिया, कुविवि के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.शेर सिंह बिष्ट और कवि सिद्धेश्वर सिंह को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन