फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Organic Farming in Okhalkanda

ओखलकांडा जल्द घोषित होगा पूर्ण जैविक क्षेत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Organic Farming in Okhalkanda
Organic Farming in Okhalkanda
हल्द्वानी। जनपद में खेती करने वाले किसानों की संख्या 56700 है। वर्तमान में 16450 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। अब 30 हजार किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देने की तैयारी है।
विज्ञापन

इधर बेतालघाट के बाद ओखलकांडा भी जल्द जैविक क्षेत्र घोषित हो सकेगा। इस क्षेत्र को जैविक घोषित करने लिए शासन के पास प्रस्ताव चला गया है। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से अगले वर्ष के लिए 600 क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। एक क्लस्टर में 50 किसानों को जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

इस हिसाब से करीब 30 हजार किसान इससे लाभान्वित होंगे। वर्तमान में जनपद नैनीताल में करीब 16450 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। जैविक खेती के लिए प्रसिद्ध बेतालघाट को पहले ही जैविक क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। वहीं अगले चरण में ओखलकांडा को स्वीकृति मिलने की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कृषि अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि जिले में परंपरागत कृषि योजना 2018-19 से ही चल रही है। अभी 6580 हेक्टेयर में परंपरागत खेती चल रही है। ओखलकांडा को जैविक क्षेत्र घोषित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed