फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Order issued to resolve problems related to revenue courts

Nainital News: राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान का आदेश जारी

Wed, 25 Feb 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 25 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Order issued to resolve problems related to revenue courts
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में डीएम ललित मोहन रयाल समेत न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। डीएम ने अधिवक्ताओं की राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लिखित आदेश जारी किए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद व सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि डीएम की ओर से न्यायिक कार्यों व राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित व सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं जो अधिवक्ताओं और आम जनता के हित में हैं। डीएम रयाल ने कहा कि नैनीताल बार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। अधिवक्ता का पेशा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्हें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठानी होती है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों से संबंधित जो समस्याएं उनके समक्ष रखी थीं, उनके समाधान के लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इनका पालन सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। वर्तमान में जनपद में राजस्व न्यायालयों में 7,500 से अधिक प्रकरण लंबित हैं जिन्हें आगामी तीन महीने में घटाकर लगभग 2,000 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यहां एसडीएम नवाजिश खालिक, वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, बीके सांगुड़ी, संजय कुमार, राजीव साह, राजेंद्र कुमार पाठक, पंकज बिष्ट, प्रमोद बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed