फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition to promotion

पदोन्नति देकर नायब तहसीलदार बनाने का विरोध

Sun, 16 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 16 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Opposition to promotion
पदोन्नति का विरोध - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लोनिवि निरीक्षण भवन में अध्यक्ष तारा चंद्र घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन शीघ्र किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ। संचालन करते हुए प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम पैन्यूली ने नैनीताल में सूरज सिंह लेखपाल को नियम विरुद्ध पदोन्नति देकर नायब तहसीलदार बनाए जाने का विरोध किया तथा अतिशीघ्र उक्त तैनाती को निरस्त करने की मांग की।

विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड लेखपाल संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में राजस्व उपनिरीक्षकों के द्वारा आख्या न दिए जाने, प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों को तत्काल निर्धारित मानदेय देने, राजस्व उपनिरीक्षकों की स्थानांतरण नीति को पारदर्शी तरीके से लागू करने, सदर कानूनगो पदों पर शीघ्र पदोन्नति किए जाने तथा विभागीय पदोन्नति तय समय-सीमा पर किये जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


 बैठक में संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनावी अधिवेशन देहरादून में मई में किये जाने की घोषणा और नैनीताल में अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के त्यागपत्र के बाद भूपेश कुमार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहां पर प्रांतीय कार्यकारिणी के नरेंद्र कांबोज, राजकुमार, मनोज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष देहरादून हीरा सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष ऊधम सिंह नगर भूपेन्द्र सिंह चौहान, जिलामंत्री नैनीताल हरीश यादव आदि थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed