फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition to integration of corporations intensified

निगमों के एकीकरण का विरोध तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Opposition to integration of corporations intensified
नैनीताल के कुमाऊं मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ की बैठक के दौरान नारेबाजी करते कर्? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने शुक्रवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगमों के एकीकरण के विरोध में शुक्रवार को निगम मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा निगम बोर्ड ने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल निगमों के एकीकरण के प्रस्ताव का महासंघ विरोध करता है। कहा कि सबसे पहले सरकार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल निगम के दैनिक व संविदा कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए। साथ ही कर्मचारियों के प्रमोशन किए जाएं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों के देयकों का भुगतान किया जाए। उसके बाद सरकार को एकीकरण की बात करनी चाहिए। कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल मंडल का एकीकरण कर पर्यटन विकास परिषद में समायोजित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

गुरुरानी ने कहा कि सरकार को कोरोना काल में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के प्रत्येक कर्मचारियों ने प्रथम पंक्ति में खड़े होकर कार्य किया है। सरकार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए 20-20 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देनी चाहिए। यहां महामंत्री कुमान कुमटिया, कंचन चंदोला, विक्रम, अनीता आर्य, गंगोत्री, मंजू सनवाल, गौतम कुमार, रमेश टम्टा, संजय टम्टा, दिनेश, रमेश सिंह, भगवती लोहनी, रजनी बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गेस्ट हाउस लीज पर देंगे और 15 को हाइटेक करेंगे
नैनीताल। कर्मचारियों के धरने के बाद शुक्रवार देर शाम केएमवीएन के निदेशक मंडल के सदस्यों ने महासंघ के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के एकीकरण और कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि केएमवीएन के दो गेस्ट हाउसों को लीज पर देने के साथ 15 गेस्ट हाउसों को हाइटेक किया जाएगा। साथ ही संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर भी कवायद की जाएगी। ग्रेच्युटी 10 लाख से बढ़ाकर 20 की जाएगी। बताया कि इसको लेकर कर्मचारी महासंघ व निगम के बीच सहमति बन गई है। इस दौरान उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, एमडी रोहित मीणा, महाप्रबंधक अशोक जोशी, महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, महामंत्री गुमान सिंह, कंचन चंदोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed