फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition to installation of electricity pole in the street

गली में बिजली पोल लगाने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of electricity pole in the street
हल्द्वानी। कठघरिया क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में बिजली पोल शिफ्ट करने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस पर ऊर्जा निगम की टीम बैरंग लौट आई। स्थानीय लोगों का कहना था कि गली की चौड़ाई कम है। यहां पर बिजली पोल लगाने से लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में टीम के साथ काफी नोकझोंक भी हुई। वहीं, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नीरज कुमार आर्य का कहना था कि एक व्यक्ति के घर के बगल से बिजली लाइन जा रही है। उन्होंने लाइन शिफ्ट करने का अनुरोध किया है। इसके बाद गली में चार पोल लगाकर लाइन शिफ्ट करने का विचार किया गया। इस संबंध में जिला प्रशासन से भी अनुमति मिल गई थी। ऊर्जा निगम के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर गई थी। वहां पर लोगों ने काफी विरोध किया। लोगों के नहीं मानने पर करीब एक घंटे बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed