{"_id":"65231b14762b5324550a65ca","slug":"opposition-to-inclusion-of-atal-utkrisht-vidyalaya-in-uttarakhand-board-halduchod-news-c-304-1-hlu1001-156-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अटल उत्कृष्ट विद्यालय को उत्तराखंड बोर्ड में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अटल उत्कृष्ट विद्यालय को उत्तराखंड बोर्ड में शामिल करने का विरोध
Mon, 09 Oct 2023 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
हल्दूचौड़ ( नैनीताल)। उत्तराखंड सरकार की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज को सीबीएसई से संबद्ध रहना दिया जाए या फिर उत्तराखंड बोर्ड में परिवर्तित किए जाने को लेकर शिक्षा विभाग ने अभिभावकों संघ के साथ बैठक कर उनकी राय जानी। अभिभावकों ने उत्तराखंड बोर्ड को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता लानी चाहिए ना कि इन्हें दोबारा उत्तराखंड बोर्ड से जोड़ना चाहिए।
यहां हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज को विगत वर्ष सरकार द्वारा सीबीएसई की मान्यता दिलाकर अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जा रहा है। रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने अभिभावकों के साथ बैठक कर उनकी राय जानी। बैठक में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध रहने दिया जाएगा। वहीं अभिभावकों ने तमाम तर्क देते हुए कहा कि सरकार इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं जिससे बच्चों का भविष्य बन सके। महिलाओं ने एक स्वर में कहा की स्कूल हमारा इसे सीबीएसई से जुड़ा रहने दिया जाए, उन्हें उत्तराखंड बोर्ड नहीं चाहिए। इस मौके पर अनुष्का डिगारी, ममता, दीपा परिहार, ज्योति जोशी, चन्द्रा परगाई, कविता जोशी, बबीता, नमिता, पुष्पा, साबित्री, हेमा गंगोला आदि मौजूद रहे। संवाद
इन लोगों ने किया विरोध
अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि सीबीएसई मान्यता के अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में अत्यधिक फीस होने के चलते वे अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते। उनका कहना है कि वे संतुष्ट हैं तथा विद्यालय को सीबीएसई ही रहने दिया जाए। अभिभावक मदन कपिल, रघुवर दत्त शर्मा, सुनीता बचखेती, सुनीता चौहान, हेम चंद पंत आदि ने कहा कि सरकार ने अगर विद्यालय को उत्तराखंड बोर्ड से जोड़ा तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।