फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition to direct recruitment to the posts of Principal

प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition to direct recruitment to the posts of Principal
राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य बनने की प्रक्रिया में हो रहे बदलाव का किया विरोध। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध किया है। उनका कहना है कि पदोन्नति में बदलाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व की भांति शिक्षा विभाग में सभी पदों पर पदोन्नति यथावत रहनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को जीजीआईसी में हुई बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध किया। कहा कि सरकार पदोन्नति की पुरानी प्रक्रिया में बदलाव करने की कोशिश कर रही है। शिक्षक संघ इसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि इसमें परिवर्तन किया जाता है, तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पांडेय ने कहा कि प्रधानाचार्य के पदों को पूर्व की भांति विभागीय पदोन्नति के आधार पर ही भरा जाना चाहिए। सीधी भर्ती के बजाय उन शिक्षकों को पहले वरीयता मिलनी चाहिए, जो लंबे से कार्यरत हैं। सीधी भर्ती से प्रदेश के हजारों शिक्षकों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि विभाग व शासन को पदोन्नति के समाधान को गंभीरता से खोजना चाहिए। सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला मंत्री नमिता पाठक, उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, महिला उपाध्यक्ष संगीता जोशी, संयुक्त मंत्री रश्मि पांडे, संगठन मंत्री गिरीश कांडपाल, कार्यालय मंत्री भुवन चंद्र पांडे, गौरीशंकर कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed