फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition is misleading CAA: Banshidhar Bhagat

विपक्ष कर रहा सीएए का दुष्प्रचार : बंशीधर भगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Opposition is misleading CAA: Banshidhar Bhagat
रामनगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को निवर्तमान जिला महामंत्री राकेश नैनवाल द्वारा प्रतीक ? - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। विपक्ष के दुष्प्रचार के कारण ही देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। सीएए से देश में किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छिनेगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार रामनगर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

हल्दुआ और पीरूमदारा में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भगत का जोरदार स्वागत किया। रामनगर में हुई जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र दिया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही है। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
निवर्तमान जिला महामंत्री राकेश नैनवाल ने रामनगर पहुंचने पर प्रतीक चिह्न भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी, मदन जोशी, भावना भट्ट, राहुल भारद्वाज, सत्यप्रकाश शर्मा, गणेश रावत, रेखा रावत, इंदर रावत, नरेंद्र शर्मा, अमिता लोहनी, चंदन बिष्ट, नदीम अख्तर।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमितीकरण को लेकर मिले कॉलोनीवासी
पंपापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी, कौशल्यापुरी के नियमितीकरण और मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज करने के लिए स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष भगत को ज्ञापन दिया। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में पंपापुरी लोक कल्याण समिति अध्यक्ष गणेश रावत, कैप्टन मोहन सती, कैप्टन पीएस बिष्ट, एसएस मेहरा, दामोदर जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed