फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposed the construction of parking in LP Inter College

Nainital News: एलपी इंटर कॉलेज में पार्किंग बनाने का किया विरोध

Fri, 27 Dec 2024 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Opposed the construction of parking in LP Inter College
भीमताल (नैनीताल)। लीलावती पंत इंटर काॅलेज भीमताल में शिक्षक-अभिभावक संघ ने बैठक आयोजित की। इसमें विद्यालय के खेल मैदान में कार पार्किंग बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शिक्षकों ने कहा कि अगर खेल मैदान में कार पार्किंग बनाई गई तो विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रतिभाग करने में मिली सफलता खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की तरफ से विद्यालय और अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है कि खेल के मैदान को कार पार्किंग के लिए दिया जाए। अभिभावक संघ के आपसी सहमति से निर्णय लिया कि अगर सरकार ने विद्यालय के हितों को ध्यान में नहीं रखा तो अभिभावक न्यायालय में याचिका दायर करने को बाध्य होंगे। इस दौरान देवेंद्र सिंह रजवार, पूरन चंद्र आर्य, एमएस सूर्या, सुनीता, अनीता, रवीना, आनंद प्रसाद, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed