{"_id":"510c51fba0c73fc2086e0a378b6866a9","slug":"oppose-construction-of-toilets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण का किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
Updated Tue, 24 Feb 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के कार्यप्रणाली भी अजीब है। मल्लीताल इंदिरा मार्केट में वर्षों पूर्व बनाए गए शौचालय की मरम्मत करने के बजाय रिहायशी इलाके में नए शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
वहां के कारोबारियों ने बताया कि पुराने शौचालय को किसी व्यक्ति ने स्टोर बना दिया है, लेकिन पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहां की आबादी को देखते हुए बाजार के बीचोंबीच नया शौचालय बनाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर रिहायशी इलाके में शौचालय निर्माण का विरोध किया है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा कि जीबी पंत मार्ग पर बैंक आफ बड़ौदा के समीप बिना स्थानीय लोगों की राय लिए पालिका सार्वजनिक शौचालय बना रही है। जहां शौचालय का निर्माण किया जा रहा है वहां बिजली का ट्रांसफार्मर और बैंक है। यह रिहायशी क्षेत्र है। शौचालय निर्माण से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को असुविधा होगी। लोगों ने शौचालय का निर्माण अन्यत्र करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नैनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, जीपी साह, पूरन सिंह बिष्ट, अतुल साह, रहमान, संजय कुमार, दुर्गा सिंह बिष्ट, बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के हस्ताक्षर हैं।