फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opportunity to register online in voter list

मतदाता सूची में ऑनलाइन पंजीकरण का भी मौका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to register online in voter list
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से बूथ स्तर पर नए मतदाताओं का नाम दर्ज कराने से लेकर मतदाता सूची में सुधार के कार्य कराए जा रहे हैं। यदि आप घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहते हैं तो निर्वाचन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से कराया जा रहा है। बूथ स्तर पर बीएलओ और सुपरवाइजरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से भी इस कार्य को कराया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, सुधार कराने या हटवाने के लिए निर्वाचन विभाग की वेबसाइट www.nvsp.in, voterportal.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन एप से मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने को निकाला मशाल जुलूस
नैनीताल। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नैनीताल में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन के नेतृत्व में बीएलओ और सुपरवाइजरों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों से अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने के साथ मतदाता पहचान पत्र बनाने की अपील की। जैन ने बताया कि यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed