फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opportunity to become Assistant Professor in Kumaon University

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to become Assistant Professor in Kumaon University
नैनीताल। उच्च शिक्षा में कॅरिअर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत 57,700 से 1,82,400 तक वेतन मिलेगा। भर्ती कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों (जैसे हिंदी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और केमिस्ट्री) के लिए की जा रही है। आवेदन के लिए संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री और नेट, सेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया 100 अंकों के स्कोर कार्ड (स्क्रीनिंग) के आधार पर होगी जिसके बाद टॉप 30 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी तीन मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 9 मई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed