फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Operation of homestays handed over to women's groups.

Nainital News: महिला समूहों को सौंपा होम स्टे का संचालन

Sat, 04 Jul 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Operation of homestays handed over to women's groups.
भीमताल(नैनीताल)। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे योजना का दायित्व सौंपा गया है। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत डोब ल्वेशाल में शीतला मां स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित सामुदायिक व्यवसाय संगठन का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया। सामुदायिक व्यवसाय संगठन कमल सीएलएफ सांगुड़ीगांव के तहत स्थापित किया गया है। इसके तहत महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान राधा कुल्याल, जया बोहरा, मुकेश पलड़िया, सुजान सिंह रजवार, हरगोविंद रावत, चारु बिष्ट, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed