फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opening of Fanto Zone By PM Narendra Modi

पीएम मोदी कर सकते हैं फाटो जोन का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Opening of Fanto Zone By PM Narendra Modi
रामनगर फाटो जोन में निरीक्षण करते विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी व डीएफओ बलवंत शाही। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज का शुभारंभ रविवार को होना तय था लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम विभाग ने रद्द कर दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि 24 दिसंबर को हल्द्वानी में पीएम मोदी इस जोन का शुभारंभ करेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जबकि भाजपा नेता पीएम मोदी की ओर से उद्घाटन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मालधन चौड़ में रविवार को फाटो जोन गेट खोलने का कार्यक्रम था। पहले वर्तमान विधायक की ओर से इसका उद्घाटन किया जाना तय था लेकिन अचानक विभाग ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया। शनिवार को विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, डीएफओ बलवंत सिंह शाही, रेंजर राजकुमार निरीक्षण करने फाटो जोन पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि जोशी ने बताया कि 24 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी हल्द्वानी में आ रहे हैं। उसी दिन फाटो जोन का शुभारंभ करेंगे। वहीं 50 नेचर गाइड के आवेदन लिए जाएंगे। 23 दिसंबर को उनका चयन होगा। इस दौरान भाजपा नेता हरीश दफोटी भी मौजूद रहे। डीएफओ शाही ने बताया कि अभी पीएमओ की ओर से उद्घाटन करने का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed