फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Open snatched the key from the guard gate, the procession entered college

गार्ड से चाबी छीन खोला गेट, कालेज में घुसे जुलूस 

Wed, 07 Sep 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 07 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Open snatched the key from the guard gate, the procession entered college
छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार को कालेज परिसर पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। छात्रसंघ के विभिन्न पदों के दावेदारों ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। छात्रों ने खूब गुलाल उड़ाया तो सीटी बजाकर हुड़दंग भी किया। जुलूसों के शोरशराबे से कालेज में पढ़ाई ठप हो गई। इधर, कालेज के मध्य गेट पर बिना आईकार्ड के प्रवेश करने को लेकर छात्रों की प्राध्यापकों से नोकझोंक भी हुई। छात्रनेताओं ने सुरक्षागार्ड से चाबी छीनकर कालेज का मेन गेट खोल दिया। इसके बाद जुलूस कालेज में घुस गए। 
विज्ञापन


पीजी की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते मंगलवार को एमबीपीजी कालेज में शिक्षण कार्य सुचारु करने को लेकर कालेज प्रशासन ने कई प्रतिबंध लागू किए थे। कालेज के मध्य गेट से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाने के कारण सुबह नौ बजे से प्राध्यापकों की टीम गेट पर तैनात थी। किसी भी छात्र-छात्रा को बिना आईकार्ड के कालेज में प्रवेश नहीं दिया गया। इस कारण गेट पर विद्यार्थियों की लंबी लाइन लग गई। विभिन्न विषयों की क्लासें भी चल रही थीं। पूर्वाह्न 11 बजे मध्य गेट पर आईकार्ड चेकिंग के दौरान कुछ छात्रनेताओं की प्राध्यापक डा. विनय विद्यालंकार और डा. अमित सचदेवा से नोकझोंक हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बिना आईकार्ड के प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर काफी देर तक छात्रों से नोकझोंक होती रही। चीफ प्राक्टर डा. आरएस भाकुनी ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की। जब छात्र नहीं माने तो चीफ प्राक्टर ने पूरा गेट खुलवा दिया और आईकार्ड की चेकिंग बंद कर दी गई। इधर, मध्य गेट पर कालेज प्रशासन ने छात्रों के जुलूस को अंदर नहीं आने दिया तो छात्रनेताओं ने नैनीताल रोड स्थित कालेज के मेन गेट की सुरक्षा गार्ड से चाबी छीन ली और मेन गेट खोल दिया। गेट खुलते ही छात्रसंघ के कई प्रत्याशियों के जुलूस कालेज में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत छात्रों ने कालेज परिसर में नारेबाजी कर खूब हुड़दंग किया तथा स्टीकर उड़ाए। उपसचिव पद के प्रत्याशी अंकित तौलिया, एनएसयूआई छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हर्षित जोशी, उपाध्यक्ष पद के नवीन गोस्वामी समेत कई छात्रनेता अपने समर्थकों के साथ कालेज परिसर में दोपहर बाद तक जुलूस निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन करते रहे। छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों की रैलियों में समर्थकों ने रंग बिरंगी आतिशबाजी कर गुलाल भी छोड़ा तो जुलूस में छात्रों की सीटी की आवाजें भी गूंज रहीं थीं। अपराह्न डेढ़ बजे छात्रों को कालेज परिसर से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed