फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Open at night, National Highway closed in the morning

रात को खुला, सुबह बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Open at night, National Highway closed in the morning
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौन के पास आया मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार शाम खुला, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह यह सड़क फिर बंद हो गई। लगातार बारिश के बीच मलबा आने से दिनभर आवाजाही ठप रही। एनएच पर बृहस्पतिवार को छह जगह राजमार्ग बंद रहा। देर शाम तक स्वांला को छोड़ अन्य सभी जगहों से मलबा हटा लिया गया था। आवाजाही बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। टनकपुर में ककरालीगेट और चंपावत में कोतवाली के पास आवाजाही को रोकने से रास्ते में फंसे वाहनों की संख्या 30 से भी कम थी। वहीं चंपावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की भी 22 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन

एनएच पर बृहस्पतिवार को कठौल, चल्थी, स्वांला, धौन, तिलौन, मरोड़खानऔर भारतोली में सड़क अवरुद्ध रही। मरोड़खान को छोड़ छह स्थानों में मलबा गिरा, जबकि मरोड़खान में पेड़ गिरने से ढाई घंटे तक आवाजाही ठप रही। इसके चलते वाहन फंसे रहे। लोगों को परेशानी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों ने सभी जगह जेसीबी और पोकलैंड के जरिये मलबे को हटाया। देर शाम तक स्वांला को छोड़ शेष छह जगहों से मलबा हटा लिया गया, लेकिन राजमार्ग पर आवाजाही कई जगह जोखिम भरी है। डीएम विनीत तोमर ने मार्ग बंद होने पर वाहनों को रोकने के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र और सोशल मीडिया के जरिये लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। एनएच बंद होने से परिवहन निगम की बस सेवा बुरी तरह बाधित हुई है। रोडवेज के सहायक मंडलीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को निगम ने देवीधुरा होकर दो बस हल्द्वानी और एक देहरादून के लिए चलाई।
विज्ञापन

कनौली तोक में बारिश से चैकडाम बहा, भागकर बचाई जान
लोहाघाट (चंपावत)। मूसलाधार बारिश ने नेपाल सीमा से लगे चौडला गांव में भारी तबाही मचाई है। बारिश के साथ एकाएक घरों में मलबा घुसने से भारी नुकसान हुआ। आनन फानन लोगों ने भागकर जान बचाई। बृहस्पतिवार को चौडला ग्राम पंचायत के कनौली तोक में भारी बारिश से सड़क और चेकडैम बह गया। देखते ही देखते सारा मलबा लोगों के घरों में दीवार तोड़कर घुस गया। मलबा आता देख लोगों ने भागकर जान बचाई। बीडीसी सदस्य परी कुंवर और खीम सिंह कुंवर ने बताया कि भारी बारिश से रतन सिंह, हर सिंह, भूप सिंह, कुंवर सिंह, मोहन सिंह, जगत सिंह, तेज सिंह के घरों में मलबा घुस गया। इससे उनकी गृहस्थी का काफी सामान मलबे में बर्बाद हो गया। बीडीसी सदस्य ने पट्टी पटवारी को घटना की सूचना दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा में भारी भरकम पेड़ गिरा
बनबसा (चंपावत)। बारिश से बनबसा के वार्ड नंबर पांच में एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन इससे कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। इस भारीभरकम पेड़ को घंटों की मशक्कत के बाद हटाया जा सका। अग्निशमन टीम में अर्जुन सिंह राणा, कृष्ण सिंह, कश्मीर सिंह राणा, जगमोहन पाल, नरेश कुमार आदि थे। (संवाद)

चंपावत जिले की ग्रामीण क्षेत्रों की बंद 22 सड़कें
हरम-रमैला, बिरगुल-गोली, जोश्यूड़ा-मिर्तोला, नरसिंहडांडा-गुरेली, चंपावत-मंच-तामली, असलाड़-पासम, मूलाकोट-कांडे-भुइया, पटनगांव-कजीना पुनोली, रीठाखाल-मनटांडे, किमतोली-पंचेश्वर, पनिया-रीठाखाल, झालछानान-टम्टाबगड़, खेतीखान-परगोली, डुंगराबोरा-चकसिलकोट, एसएच 29-खटोली मल्ली, धौन-सल्ली, डुंगराबोरा-कायल-मटियानी, बाराकोट-कोठेरा, रीठा साहिब-रमक, धूनाघाट-भिंगराड़ा-खरही, बाराकोट-सिमलखेत-पड़ासूसेरा और बाराकोट-पुनई सड़क।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पास गिरता मलबा। फोटो: विज्ञप्ति

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पास गिरता मलबा। फोटो: विज्ञप्ति- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed