{"_id":"58a134255a7da966cd75c73a203e9832","slug":"one-week-before-the-exam-board-will-control-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले बनेगा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले बनेगा कंट्रोल रूम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कुछ ज्यादा ही सक्रिय दिखाई दे रहा है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं से एक सप्ताह पहले ही कंट्रोल रूम काम करना शुरू कर देगा। जहां जिलों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों में हो रही तैयारियों को एक सप्ताह पूर्व ही बटोरने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिषद के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया हाईस्कूल तथा इंटर परीक्षाओं की हर गतिविधियों को जानने के लिये परिषद कार्यालय में स्पेशल कंट्रोल रूप बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बोर्ड परिषद के कंट्रोल रूप का नंबर 05947-254275 होगा। कंट्रोल रूम के लिये परिषद के दो पदाधिकारी नियुक्त किये जाएंगे, जो 12-12 घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने बताया प्रत्येक जिले को कोई जानकारी लेनी अथवा देनी हो तो वह इसी कंट्रोल रूम में संपर्क करेगा।
विज्ञापन
साथ ही परीक्षा के दौरान यदि कोई छात्र-छात्राएं नकल करते हुए पकड़े जाएंगे तो उनकी सूचना भी इसी केंद्र में दी जाएगी। मीडिया कर्मियों को भी प्रत्येक दिन की सूचना यहीं से लेनी होगी। सिमल्टी ने बताया 16 फरवरी को बोर्ड मुख्यालय में प्रत्येक जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक होगी।
जिसमें बोर्ड परीक्षाओं पर गहनता से चर्चा के साथ ही कंट्रोल रूम के बारे में बताया जाएगा। सात फरवरी को होने वाले राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को लेकर सोमवार को बोर्ड मुख्यालय में बैठक होगी। जिसमें समस्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, उप खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।