फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One gold, two silver and four bronze medals in the account of Kumaon University

एक स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य पदक कुमाऊं विवि के खाते में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
One gold, two silver and four bronze medals in the account of Kumaon University
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी को ट्राफी सौंपते क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्म - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। सोमवार को कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी कुलपति प्रो. एनके जोशी को सौंपी।
विज्ञापन

एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा में तीन से आठ जुलाई तक हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ड्रॉप रोबॉल महिला और पुरुष प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन प्रदेश का नाम रोशन किया। मिक्स डबल इवेंट महिला वर्ग में प्रगति दुम्का, पूजा तड़ियाल, सुमित मेहता और राजा बाबू ने स्वर्ण पदक, सिंगल इवेंट महिला वर्ग में तृप्ति मंडल ने कांस्य पदक, डबल ईवेंट महिला वर्ग में मुस्कान, भावना, मनीषा, तानिया ने कांस्य पदक, ट्रिपल इवेंट महिला वर्ग में प्रियांशी, भूमिका, श्रुति, अंजलि, चंद्रा, काजल ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

सिंगल इवेंट पुरुष वर्ग में मोहित बिष्ट ने कांस्य पदक, डबल इवेंट पुरुष वर्ग में रविंद्र आर्य, मयंक, सुधांशु, राजा ने रजत पदक, ट्रिपल इवेंट पुरुष वर्ग में भूपेंद्र, योगेश कुमार, नीरज, महेंद्र, राजवेंद्र, तरुण ने कांस्य पदक जीते। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. एनके जोशी ने जल्द ही सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की। कुलपति जोशी ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से कुमाऊं विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। उन्होंने क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस मौके पर टीम मैनेजर लोकेश पांडे, ममता मेलकानी, धीरज चौधरी, कुलसचिव दिनेश चंद्र, वित्त नियंत्रक अनीता आर्य, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, डॉ. ललित तिवारी, डॉ. हरीश चंद्र सिंह, डॉ. रितेश शाह, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. केके पांडे, डॉ. एलएम जोशी, डॉ. एलएस लोहिया, डॉ. संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed