{"_id":"657d5f03257ffb09aa0cd274","slug":"one-died-and-another-injured-in-a-road-accident-in-haldwani-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक, बाइक रपटने से हुआ सड़क हादसा, एक की मौत-दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक, बाइक रपटने से हुआ सड़क हादसा, एक की मौत-दूसरा घायल
Sat, 16 Dec 2023 01:56 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:56 PM IST
सार
उत्तराखंड के हल्द्वानी में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की बाइक बल्यूटिया गांव की सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा चोटिल हो गया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की बाइक बल्यूटिया गांव की सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा चोटिल हो गया।
विज्ञापन
कुमाऊं कॉलोनी (दमुवाढूंगा) निवासी कुनाल भारती (24) पुत्र संजय बाइक से मित्र सचिन के साथ बृहस्पतिवार रात अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए नैनीताल रोड के करीब स्थित होटल में गया था। देर रात दोनों पार्टी से लौट रहे थे।
विज्ञापन
बल्यूटिया गांव को जाने वाली सड़क पर अचानक बाइक रपट गई। हादसे में कुनाल की मौत हो गई जबकि सचिन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कुनाल मूल रूप से पौड़ी का रहने वाला है। वह चार साल से दमुवाढूंगा में किराए के मकान में रह रहा था। हाल ही में उसकी शादी भी हुई थी। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन